Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अग्निकांड को लेकर परखे सुरक्षा इंतजाम

प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के जोखिमों की जांच करते मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार।

नैनीताल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व में सोमवार को अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र की टीम ने क्षेत्र में होटल, ढाबों, कैफे, बार, रेस्टोरेंट और मॉल का संयुक्त फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान फायर हाइड्रेंट, अग्निशामक यंत्रों और अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच की गई।

अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस और अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की ओर से जिले में अग्नि जोखिमों के नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

आज इसी के तहत प्रतिष्ठान स्वामियों को आपातकालीन निकास और निकासी मार्ग स्पष्ट रूप से चिन्हित रखने और उन्हें अवरोध मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *