Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

टीएचडीसी पर चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की उपेक्षा का आरोप

सुरक्षा कार्य और टिहरी झील का सौंदर्य नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: रणवीर सिंह महंत

उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । क्षेत्र पंचायत प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत ने बताया कि टीएचडीसी टिहरी बांध से प्रतिदिन करीब 40 लाख की कमाई कर रहा है लेकिन झील के किनारे बसे दर्जनों गांव खाप के साए में है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि टीएच डी सी द्वारा टिहरी झील का के उत्तरकाशी हिस्सा का सौंदर्य करण व सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जन हित में चक्का जाम करेंगे।

बता दें कि टिहरी बांध परियोजना के झील के जल स्तर का लेवल 835 रखा गया है। यदि झील 830 भी भरी जाती है तो इस झील से होने वाले बिजली उत्पादन से प्रति दिन 30 से 40 लाख की कमाई टी एच डी सी को होती है। बाबजूद इसके टिहरी झील से लगी सड़के भू धंसाव की चपेट में व यहां से गुजरने वाले लोग दुर्घटना के साए में जी रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह ने बताया कि वह 2005 से टी एच डी सी द्वारा विकासखंड चिन्यालीसौड़ के साथ उनके उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से नाराज हैं। उन्होंने प्रमुख बनते ही टी एच डी सी के निदेशक को पत्र लिखकर बांध से प्रभावित 40 गांवो के लोगों के लिए झील के दोनों और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टी एच डी सी द्वारा चिन्यालीसौड़ में लगभग 92 करोड़ की धनराशि से चंद्रबनी कंपनी के माध्यम से काम करवाया गया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे से चिन्यालीसौड़ मुख्य बाजार तक सुरक्षात्मक कार्य के तहत गेलविन दीवार बनाई गई और चिन्यालीसौड़ नीचे बाजार से आर्क ब्रिज तक का सुरक्षात्मक कार्य छोड़ दिया गया। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग ब्लॉक, तहसील ,अस्पताल , स्कूल,कॉलेज व मुख्यालय जाते है।

प्रमुख ने टिहरी बांध झील से प्रभावित उत्तरकाशी जनपद के 16 गांव व प्रतापनगर, थाैलदार, धनोल्टी के 24 गांव जो आर एल 835 से ऊपर है के ग्रामीणों के लिए झील के दोनों तरफ घेर बाढ़ व सौंदर्यीकरण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि झील में अक्सर मृत पशु व इंसानों के शवों के कारण यहां बाघ का खतरा भी बना रहता है जिस कारण झील से लगे गांव भड़कोट व मणि में बाघ ने कई बार ग्रामीणों पर हमला भी किया है। उन्होंने टी एच डी सी के अधिकारियों को लिखित चेतावनी दी है कि यदि यहां सुरक्षा का इंतजाम नहीं किए गए तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर जन आंदोलन करेंगे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *