Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

मामूली कहासुनी के दाैरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस का लाेगाे

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्वी जिले के पांडव नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शशि गार्डन स्थित पं. राम प्रसाद बिस्मिल कैंप की मुख्य सड़क के पास हुई। जांच में मृतक की पहचान शशि गार्डन निवासी दीपक (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रात करीब 1:24 बजे पांडव नगर थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें सूचना दी गई कि शशि गार्डन बस स्टैंड, हनुमान मंदिर की ओर एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही एसआई लवकांत और एएसआई विपिन कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला मिला। पूछताछ में पता चला कि घायल को पीसीआर वैन द्वारा अस्पताल ले जाया गया है।एसआई लवकांत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

शव के निरीक्षण में मृतक के माथे और दाहिनी आंख/चेहरे के आसपास गंभीर चोट के निशान पाए गए। इसके बाद शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया। घटना की सूचना पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पहुंची और घटनास्थल की जांच करने के बाद साक्ष्य जुटाए। मामले में पांडव नगर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित मनोज (32) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक दीपक के साथ बीड़ी/सिगरेट को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हुई। जिसमें दीपक ने उसका गला पकड़ लिया। गुस्से में आकर मनोज ने पास पड़ी लकड़ी से दीपक के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर खून से सनी लकड़ी बरामद की।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *