Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

पांच माह पहले प्रेमिका की तलवार से हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

हत्या का आरोपी महिपाल को अदालत में पेश करने जाते हुए

बांसवाड़ा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पांच माह पहले बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए वाहन की राह देख रही शिक्षिका की दिनदहाड़े तलवार से हत्या कर फ़रार हुए आरोपित महिपाल भगोरा को आख़िरकार पुलिस ने धर दबोचा । पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने अपराधी को पकड़ने के लिए 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था।

हत्या का आरोपित महिपाल पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी जगहें बदल रहा था और विदेश भागने की तैयारी में था। हालांकि, बांसवाड़ा पुलिस ने आधुनिक तकनीक की सहायता से आरोपित उसके मंसूबों में सफल होने से पहले ही उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कलिंजरा कस्बे आरोपित महिपाल ने अपनी प्रेमिका की क्रूरता से तलवार से हत्या कर दी थी और तभी से वह फ़रार था। घटना के तुरंत बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी की लोकेशन तलाशने में जुटी हुई थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि महिपाल उदयपुर क्षेत्र में है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस अपराधी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की पूरी घटना और इसके पीछे के कारणों का पता चल सके। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुभाष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *