Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

हिमाचल से दिल्ली-एनसीआर तक चरस सप्लाई करने वाले आरोपित गिरफ्तार

चरस सप्लाई में गिरफ्तार आरोपितों की फोटो

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (पूर्वी रेंज) ने हिमाचल प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर तक चरस की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस संबंध में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.698 किलो चरस बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि क्राइम ब्रांच के ईआर-1 यूनिट की टीम ड्रग्स तस्करी के मामले की जांच कर रही थी। 12 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पहाड़गंज स्थित एक होटल में छापा मारकर कुंदन लाल (40) को गिरफ्तार किया। वह जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.136 किलो चरस बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपित इससे पहले भी वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। बरामद चरस दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई की जानी थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुंदन लाल ने खुलासा किया कि पूर्वी दिल्ली के रहने वाले गौरव वर्मा और पीयूष कुमार इस खेप को लेने वाले थे। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पूर्वी दिल्ली में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, आगे की जांच में कुंदन लाल ने मनीष कुमार उर्फ मनीष ठाकुर, निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) का नाम उजागर किया, जो इस नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था। आरोपित ने बताया कि चरस कुल्लू के छलाल और आसपास के पहाड़ी इलाकों से लाई जाती थी। इस सूचना पर 18 दिसंबर, 2025 को कश्मीरी गेट स्थित मजनूं का टीला-आईएसबीटी के पास छापा मारकर मनीष कुमार को दबोचा गया। उसके बैग से 562 ग्राम चरस बरामद हुई।

——————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *