Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

होटल संचालक से मारपीट कर हमलावराें ने 10 हजार रुपये की मांगी रंगदारी

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना नॉलेज पार्क में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता एक होटल चलाते हैं। उनके अनुसार 18 दिसंबर की रात को कुछ लोग उसके होटल पर आए और मछली बनाने के लिए कहा। जब उसने कहा कि उसके मीनू में मछली नहीं है तो इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसके पेट में पिस्टल लगाकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार बीती रात को शशांक शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता राजू पंडित थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में राजू दा ढाबा के नाम से होटल चलाते हैं। 18 दिसंबर को रात को उनके पिता किसी काम से बाहर गए थे। वह होटल पर बैठे थे तभी वहां पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लड़के आए। उन्होंने कहा कि मछली बनाकर लाओ।

पीड़ित ने कहा कि हमारे मीनू में मछली नहीं है तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू दी। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी पेट में पिस्टल लगा दिया। आरोपितों ने कहा कि 10 हजार रुपये दे दो नहीं तो तेरी हत्या कर देंगे। उसने अपने मकान मालिक मिंटू भाटी, करन चपराना को फोन कर दिया। ये लोग जब मौके पर आए तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एक व्यक्ति ने उसे अपना नाम कोशिंदर हरसाना बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।————–

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *