Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

संघ के शताब्दी वर्ष का प्रारम्भ विजय दशमी उत्सव एवं पथ संचलन के साथ

संघ के शताब्दी वर्ष का प्रारम्भ विजय दशमी उत्सव एवं पथ संचलन के साथ

बीकानेर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय दशमी (संघ स्थापना दिवस) के पावन अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। विजय दशमी हिंदू संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है, जो असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यही वह दिन है जब संघ की स्थापना सन् 1925 में डॉ. हेडगेवार जी द्वारा की गई थी।

संघ के महानगर संघ चालक कन्हैया लाल पांडे ने बताया कि इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। शताब्दी वर्ष में बीकानेर महानगर के संघ दृष्टि से बनाये गए 7 नगरों की सभी 74 बस्तियों में उत्सव व संचलन 2 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 के मध्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शस्त्र पूजन, घोष वादन, शारीरिक प्रदर्शन, बौद्धिक आदि हाेंगे। पथ संचलन की तैयारी हेतु शाखाओं में नियमित रूप से अभ्यास एवं बैठकें आयोजित की गयी। संघ के स्वयंसेवक तन-मन से इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय रहे। संघ द्वारा समाज के समस्त नागरिकों से अपील की गयी थी कि वे पथ संचलन में सहभागिता करें।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *