घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म,बचाने पहुंचे भाई को भी पीटा

हमीरपुर 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बचाने पहुंचे भाई से भी मारपीट की गई है। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है यहां एक गांव में घर में घुसकर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। जब चीख पुकार सुनकर उसका भाई युवती को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही रहने वाला अताउद्दीन जबरन उसके घर में घुस आया। उसने युवती को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला और उसे बचाने पहुंचे भाई के साथ भी मारपीट कर दी और मौके पर से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने मौदहा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 64(2),333,123,115(2),352,351(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015)3(2) (1),3(2) (1ड्ड),3 (1) (द), 3(1) (ध) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा



