
देश की राजधानी दिल्ली का इतिहास 12 दिसंबर की तारीख से खास तौर पर जुड़ा हुआ है. वर्ष 1911 में इसी दिन भारत की राजधानी को कलकत्ता (अब कोलकाता) से बदल कर दिल्ली करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था. यह घोषणा ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी ने दिल्ली दौरे के दौरान की थी.
ब्रिटिश शासक उस समय भारत के दौरे पर थे और दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित भव्य दिल्ली दरबार में उन्होंने राजधानी स्थानांतरण का ऐलान किया. यह फैसला न केवल प्रशासनिक तौर पर महत्वपूर्ण था बल्कि भारत के राजनीतिक और शहरी विकास की दिशा को भी बदलने वाला साबित हुआ.
दिल्ली को नई राजधानी चुनने के पीछे ब्रिटिश प्रशासन ने कई रणनीतिक और भौगोलिक कारण बताए थे. देश के केंद्र में स्थित होने के कारण दिल्ली को अधिक उपयुक्त माना गया. इसी निर्णय के बाद नई दिल्ली के निर्माण की रूपरेखा बनाई गई, जिसे बाद में एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर की देखरेख में विकसित किया गया.
12 दिसंबर का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह सिर्फ राजधानी बदलने का निर्णय नहीं था—यह भारत की आधुनिक प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था की नींव रखने वाला कदम था, जिसने आने वाले वर्षों में दिल्ली को राष्ट्रीय शक्ति और पहचान का केंद्र बना दिया.
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना.
1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया.
1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई.
1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया.
1911 – जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए.
1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई.
1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन पटरी से उतरी, 543 लोगों की मौत.
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1971 – Indian संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई.
1981 – पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित.
1990 – टी.एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए.
1992 – हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई.
1996 – भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर.
1998 – अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा President बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी, साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्जेंडर लोल्भनित्भिन ने रूस का सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार लेने से इनकार किया.
2001 – भारत ने नेपाल को दो चीता हेलीकॉप्टर और हथियार दिये.
2007 – पेरु की एक अदालत ने पूर्व President एल्बर्टो फूजीमारो को छह साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई.
2007 – मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया.
2007 – अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए.
2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफारिश की.
2008 – रमन सिंह Chhattisgarh व शिवराज सिंह ने Madhya Pradesh के Chief Minister पद की शपथ ली.
2009 – डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना.
2015 – पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए. इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया.
2018 – Madhya Pradesh के Chief Minister के रूप में 15 साल लंबे कार्यकाल के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दिया.
2018 – शक्तिकांत दास ने Indian रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला.
2019 – President रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी.
2019 – लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को मिले आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी.
2019 – रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी.
जन्म
1872 – बालकृष्ण शिवराम मुंजे – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे.
1931 – सोकर जानकी – Indian फ़िल्म Actress .
1938 – ख़लील धनतेजवि – Gujarat के प्रसिद्ध कवि ग़ज़लकार थे.
1940 – शरद पवार – वरिष्ठ Indian राजनीतिज्ञ हैं.
1949 – रजनीकांत- तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता.
1954 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे.
1958 – वी. मुरलीधरन – भाजपा नेता.
1959 – कृष्णमचारी श्रीकांत – Indian क्रिकेट टीम के पूर्व Captain .
1981 – युवराज सिंह – भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी.
1997 – रवि कुमार दहिया – Indian फ्रीस्टाइल पहलवान.
निधन
1964 – मैथिलीशरण गुप्त- राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि.
2000 – जे. एच. पटेल – जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें Chief Minister रहे.
2004 – सैयद मीर क़ासिम – Indian राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व Chief Minister थे.
2005 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध Indian फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता.
2012 – नित्यानंद स्वामी – Uttarakhand के पहले Chief Minister .
महत्वपूर्ण दिवस
अखिल Indian हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
