
-देश के अंदर बाबरी मस्जिद बनाना जिहादी मानसिकता का प्रतीक : जय शिव सेना-जय शिवसेना उप्र ने की राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् जन जागरण पद यात्रा
Prayagraj, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . जय शिवसेना Uttar Pradesh के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् गीत जन जागरण पद यात्रा मुट्ठीगंज से निकाली गई. पद यात्रा का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने किया. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं है बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है. जिसे गाकर देश के क्रांतिकारियों और महापुरुषों ने मां भारती को गुलामी के जंजीरों से मुक्त कराया.
महापौर ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने अपनी वोट बैंक के खातिर मुस्लिम तुष्टीकरण को लेकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ काट छांट करने का पाप किया है. यही कारण है कि आज भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सदन के अंदर और बाहर वंदे मातरम् गीत का अपमान करते हैं. जिसे अब देश स्वीकार नहीं करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे मातरम् गीत राष्ट्र भक्ति का ऐसा ज्वार बनेगा जो राष्ट्र विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकेगी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जय शिवसेना Uttar Pradesh के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर एवं कार्यक्रम के संयोजक एवं जय शिवसेना के प्रांतीय महामंत्री राजेश केसरवानी ने कहा कि देश के अंदर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का अपमान करने वाले जो संवैधानिक पदों पर बैठे हैं उन्हें मुक्त किया जाए और अब भारत की धरती बाबरी मस्जिद को स्वीकार नहीं करेगी. क्योंकि यह जिहादी मानसिकता का प्रतीक है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, व्यापारी नेता सुनील केसरवानी सोनू, राजकुमार केसरवानी, समाज सेवी पतविंदर सिंह ने कहा वन्दे मातरम् गीत राष्ट्र भक्ति की जागृत करने वाला महामंत्र है. वंदे मातरम जन जागरण यात्रा मुट्ठीगंज छोटे चौराहे से होते हुए मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, बहादुरगंज, कोठा पारचा, राम भवन चौराहे पर सम्पन्न हुआ और सामूहिक सम्पूर्ण राष्ट्रीय गीत के लिए संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी ने किया. आयोजक नीरज केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल रहे.
इस अवसर पर स्मृति श्रीवास्तव, रोशनी अग्रवाल, रजत सोनकर, अजय अग्रहरि, मोनू सेठ, मीनू पांडे, किशन चंद्र जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, अन्नू केसरवानी, आलोक केसरवानी प्रवीण केसरवानी, अशोक गुप्ता, लव कुश केसरवानी, दीपक केसरवानी, विजय कृष्ण मेहता, श्रेष्ठ चौरसिया, सुनील केसरवानी एवं सैकड़ों शिव सैनिक रहे.
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
