हॉकी में देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रही देश का नाम रोशन : उप मुख्यमंत्री अरूण साव

उप Chief Minister  अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल

रायपुर 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chhattisgarh के उप Chief Minister अरूण साव sunday काे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया.

उप Chief Minister अरूण साव ने कहा कि अस्मिता हॉकी लीग के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के यादगार पल में आने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि हॉकी देश के महत्वपूर्ण खेल विधाओं में शामिल है और हॉकी खेल में देश की बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है. शासन द्वारा खेल के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है. खेल मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर वर्ष 2047 तक खेलों के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने एवं खेल और खिलाडिय़ों के विकास करने के लिए योजना बनाकर कार्य कर ही है. उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

इस अवसर पर Chhattisgarh तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, गीता साहू, सौरभ कोठारी, रमेश पटेल, राजेंद्र गोलछा, अध्यक्ष Chhattisgarh हॉकी संघ फिरोज अंसारी, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a Comment