Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

देश का निर्यात नवंबर में 19.37 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हुआ

निर्यात के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

– आयात 1.88 फीसदी घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया

नई दिल्‍ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। देश का निर्यात नवंबर में 19.37 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस दौरान आयात 1.88 फीसदी घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि नवंबर महीने में देश का निर्यात 19.37 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस दौरान आयात 1.88 फीसदी घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि नवंबर महीने में व्यापार घाटा 24.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर में हुए निर्यात ने इस वर्ष अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई कर दी है। उन्होंने कहा कि नवंबर में 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात पिछले 10 वर्ष में सबसे ज्‍याद है। गौरतलब है कि अप्रैल से नवंबर के दौरान कुल निर्यात 2.62 फीसदी बढ़कर 292.07 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि इन 8 महीनों में आयात 5.59 फीसदी बढ़कर 515.21 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *