Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर में दो साल के उच्च स्तर 6.7 फीसदी की दर से बढ़ा

औद्योगिक उत्‍पादन के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन से नवंबर महीने में दो साल के उच्चतम स्तर 6.7 फीसदी पर पहुंच गई। 2024 में यह उत्पादन दर पांच फीसदी की दर से बढ़ी थी। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन का उच्चतम स्तर नवंबर, 2023 में 11.9 फीसदी दर्ज किया गया था।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अक्टूबर के लिए आईआईपी वृद्धि को बढ़ाकर 0.5 फीसदी कर दिया गया है, जबकि पिछले महीने जारी अस्थायी अनुमान 0.4 फीसदी का था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 8 फीसदी बढ़ा है, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.5 फीसदी की दर से बढ़ा था।

एनएसओ के मुताबिक खनन क्षेत्र का उत्पादन भी नवंबर में 5.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि नवंबर 2024 में यह वृद्धि दर 1.9 फीसदी रही थी। हालांकि, बिजली उत्पादन का प्रदर्शन पिछले महीने कमजोर रहा। नवंबर में बिजली के उत्पादन में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसमें 4.4 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

मंत्रालय के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन को मापने वाला औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के नवंबर महीने के आंकड़ों में सुधार से संकेत मिलता है कि औद्योगिक गतिविधियों में खासकर विनिर्माण और खनन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रफ्तार की वापसी हो रही है। एनएसओ के मुताबिक यह ग्रोथ बेसिक मेटल्स और फैब्रिकेटेड मेटल प्रोडक्ट्स, फार्मास्यूटिकल्स और मोटर वाहनों के विनिर्माण के कारण हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *