मंडी में उमड़ी भीड़ ने भाजपा के झूठे नैरेटिव को किया ध्वस्त : देवेन्द्र जग्गी

पूर्व मेयर.

धर्मशाला, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Himachal Pradesh में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में जिस तरह जनता का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा, उसने पूरे प्रदेश में एक नया राजनीतिक संदेश दे दिया है.

धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी ने कहा कि भीड़ सिर्फ़ भीड़ नहीं थी, बल्कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर थी और साथ ही भाजपा को दिया गया एक सख़्त संदेश भी. उन्होंने कहा कि भाजपा का नैरेटिव जनता ने नकार दिया है.

पूर्व मेयर जग्गी ने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाती रही है लेकिन मंडी की ऐतिहासिक उपस्थिति ने भाजपा के इस झूठे प्रचार को पूरी तरह मिटा दिया.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की सबसे बड़ी पीड़ा यही है कि तीन साल से उनका झूठ जनता पर असर नहीं कर रहा. लोगों ने कांग्रेस सरकार के काम को देखा है, इसलिए भाजपा के मनगढंत आरोप अब किसी को प्रभावित नहीं करते. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ज़मीन पर पंहुच रहा है.

जग्गी ने कहा कि कांग्रेस ने तीन वर्षों में असंभव लगने वाले फैसलों को अमल में उतार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने केंद्र में हिमाचल का हक़ रुकवाया, राहत पैकेज रोका और राज्य सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर दिखाने के लिए लगातार बाधाएं खड़ी कीं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने करोड़ो का नुकसान किया, लेकिन भाजपा नेताओं ने एक होकर प्रदेश के लिए राहत पैकेज रोकने का काम किया. यह प्रदेश विरोधी राजनीति है और जनता इसे अब भूलने वाली नहीं. उन्होंने कहा कि मंडी में इक्ट्ठा हुई हिमाचल की जनता ने भाजपा के आत्मविश्वास को हिला दिया है. जग्गी ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं में यह भ्रम पैदा हो गया था कि हिमाचल उनकी झूठी बयानबाज़ी में फंस जाएगा. लेकिन मंडी में जो दृश्य दिखा, उसने भाजपाई आत्मविश्वास को गहरा झटका दिया है.

जग्गी ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों से दूर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता का भरोसा मिला है, जबकि भाजपा को अब सिर्फ़ निराशा और हताशा दिख रही है. उन्होंने कहा कि मंडी का जनसैलाब 2027 के विधानसभा चुनावों का संकेत भी है.

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Leave a Comment