फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

प्रतीकात्मक

फिरोजाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक अपनी पत्नी के मायके जाने से परेशान था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर निवासी नितिन शंखवार (37) पुत्र सेवकराम पेशे से बेलदार था. बृहस्पतिवार शाम को वह घर कर अकेला था उसके पिता सेवकराम काम पर गए हुए थे. घर लौटने पर पिता सेवकराम ने अपने बेटे नितिन को फंदे से लटका देखा तो वह हैरान रह गए. चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक नितिन के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, नितिन की पत्नी रिंकी लगभग दो महीने पहले उससे नाराज़ होकर अपने मायके चली गई थी. दंपति के तीन बच्चे हैं. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार ने बताया कि मृतक नितिन शंखवार ने घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दी है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव सामने आया है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान लेने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Leave a Comment