Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

साथ पढ़े-लिखे, खेले-कूदे सहपाठी चिकित्सक सालों बाद परिवार सहित फिर मिलेंगे

साथ पढ़े-लिखे, खेले-कूदे सहपाठी चिकित्सक सालों बाद परिवार सहित फिर मिलेंगे

बीकानेर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के 37वें बैच मीट का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन 23 दिसम्बर से 26 दिसम्‍बर तक किया जाएगा। बचपन में साथ पढ़े-लिखे, खेले-कूदे सहपाठी चिकित्सक सालों बाद परिवार सहित चार दिनों तक मिलेंगे। आयोजन अध्यक्ष डॉ. सुशील फलोदिया ने यह जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. मोहित बंसल, डॉ. स्वाति कोचर, डॉ. जगदीश कूकणा, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल सहित अनेक मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक बैचमीट में कुल 84 साथीगण भाग लेंगे जिनमें से कई साथी अमेरिका, कनाडा सहित विभिन्न देशों से यहां आएंगे। बैच के सभी सदस्यों ने देश-विदेश में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बैच के प्रमुख उपलब्धिपरक चिकित्सकों में डॉ. नरेंद्र झाझरिया ने भारत में पहली बार सरकारी क्षेत्र में हार्ट ट्रांसप्लांट कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। राजस्थान में कार्डियक सर्जरी की नींख रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. संजय गांधी भी इसी बैचमीट के सदस्य है। वहीं डॉ. ईश्वर घायल ने रोबोटिक यूरोलॉजी सर्जरी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।

डॉ. मोहित बंसल ने बताया कि 24 दिसम्बर को सभी साथियों का पारिवारिक परिचय एवं मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, 25 दिसम्बर को कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह होगा जिसमें शिक्षकणों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि आरपीएससी सदस्य डॉ. अशोक कलवार होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. एस.सी.लोढ़ा मौजूद रहेंगे। इस मौके पर चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सुविख्यात चिकित्सकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रमुख रुप से डॉ. धनपत कोचर, डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, डॉ. एम.एम.बागड़ी, डॉ. एच.एस.कस्वां शामिल है। डॉ. स्वाति कोचर ने बताया कि 26 दिसम्बर को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आपसी संवाद के आयोजनों के साथ संपन्न होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *