Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दिन पहले महिला के साथ की थी लूट

मुठभेड़ में घायल दोनों लूटेरों का छायाचित्र

कानपुर, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में शुक्रवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर और सर्विलांस की सहायता से पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनका रास्ता रोका। तो आरोपितों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके जवाब में पुलिस टीम ने दोनों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार को बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगही इलाके के रहने दिनेश कुमार अपनी पत्नी अर्चना और छह महीने की बेटी के साथ उन्नाव गए थे। देर रात वापसी के दौरान काकोरी के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार आए तो बदमाशों ने दंपति का रास्ता रोकते हुए तमंचे की नोक पर महिला के कान के बाले लूट लिए लेकिन तभी पीछे से आ रहे वाहन की चहल-पहल की वजह से मंगलसूत्र नहीं लूट सके और मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित दंपति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए लुटेरों की शिनाख्त करवाते हुए मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया। तभी आज देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश काली पल्सर बाइक में देखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची दोनों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन शातिरों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

लूटरों की पहचान अपराधी गुल्लू उर्फ आफताब और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। आफताब के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दानिश के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा दोनों के पास से चार हजार रुपये नकद, दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *