Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

झाबुआ: बांग्लादेश में हुई दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में लामबंद हुआ समग्र हिंदू समाज

बांग्लादेश में हुई घटना का विरोध
बांग्लादेश में हुई घटना का विरोध

झाबुआ, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में दीपू दास के साथ हुई निर्मम एवं अमानवीय घटना के विरोध में जिले के समग्र हिंदू समाज जन लामबंद नज़र आए। घटना के विरोध स्वरूप समग्र हिंदू समाज द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने रैली निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया, और प्रशासनिक अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। महामहिम के नाम लिखे ज्ञापन में बांग्लादेश में दीपू दास के साथ हुई निर्मम, अमानवीय एवं निंदनीय घटना को मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन निरुपित करते हुए घटना को बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करने वाली और वहां रहने वालेअल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार को रैखांकित करने वाली बताया।

बंगलादेश में दीपू दास के साथ घटित हुई निर्मम एवं अमानवीय घटना के विरोध में आज जिले का समग्र हिंदू समाज एकजुट और आक्रोशित नजर आया। झाबुआ जिला मुख्यालय, पेटलावद, थांदला एवं मेघनगर सहित अन्य स्थानों पर हिंदू समाज द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से आक्रोश रैली निकाल कर उक्त अमानवीय घटना पर विरोध जताया गया। रैली के आखिर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे घटना को मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताते हुए इसे बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करने वाली घटना बताया गया। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसी घटनाएँ मानवता, सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सर्वथा विरुद्ध हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि भारत सरकार, कूटनीतिक माध्यमों से बांग्लादेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे, साथ ही वहाँ रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप करे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *