Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

सफलता के रंग में रंगी ‘तेरे इश्क में’ की पूरी टीम

तेरे इश्क में

मुंबई में फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शानदार सफलता का जश्न बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। फिल्म की सक्सेस पार्टी एक भव्य और यादगार आयोजन रही, जहां संगीत, रोशनी और जश्न का माहौल देखते ही बन रहा था। इस खास शाम की मेज़बानी निर्माता आनंद एल राय और भूषण कुमार ने की, जिन्होंने पूरी टीम के साथ फिल्म की कामयाबी को गर्व और खुशी के साथ सेलिब्रेट किया।

इस जश्न की सबसे बड़ी खासियत फिल्म के मुख्य कलाकार धनुष और कृति सेनन की मौजूदगी रही। इंडस्ट्री के दोस्तों और शुभचिंतकों ने दोनों सितारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद दोनों कलाकार बेहद खुश नजर आए। मुस्कुराते हुए, तस्वीरें खिंचवाते हुए और सभी के साथ खुशी शेयर करते हुए वे फिल्म को मिल रहे प्यार का आनंद लेते दिखे।

टी-सीरीज़ ने फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार भी इसके निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और इसकी कहानी हिमांशु शर्मा व नीरज यादव ने लिखी है। ए. आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के बोलों से सजी यह फिल्म धनुष और कृति सेनन की दमदार अदाकारी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *