Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘मायसा’ का धमाकेदार पोस्टर आउट, रश्मिका मंदाना के एक्शन लुक ने जीता दिल

रश्मिका मंदाना - फोटो सोर्स इंस्टाग्राम

दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने एक शक्तिशाली मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। पोस्टर में रश्मिका दमदार अवतार में दिखाई देती हैं, एक हाथ में राइफल, दूसरे में हथकड़ी, और पीछे उगता हुआ सूरज। यह इमेज न सिर्फ शक्ति और रहस्य का प्रतीक है, बल्कि फिल्म के थ्रिल और इमोशन से भरे सफर की झलक भी देती है।

पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स ने लिखा, तूफान के आने से पहले की शांति… टीम मायसा की ओर से सभी को एक खुशहाल और ताकतवर दिवाली की शुभकामनाएं। पोस्टर के कुछ ही घंटों में फैंस ने सोशल मीडिया पर रश्मिका के नए लुक की जमकर तारीफ की। हाल ही में जारी एक और पोस्टर में रश्मिका खून सने चेहरे, बिखरे बालों और तलवार के साथ नजर आईं। उनके इस रूप ने फैंस को चौंका दिया और साफ कर दिया कि ‘मायसा’ उनकी करियर की सबसे अलग और शक्तिशाली भूमिकाओं में से एक होगी।

‘मायसा’ को अनफॉर्मूला फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो इंसान और प्रकृति के रिश्ते को गहराई से दिखाती है। रश्मिका मंदाना के दमदार अभिनय, सिनेमाई भव्यता, और रॉ इमोशन से भरी कहानी के साथ ‘मायसा’ इस साल की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जो दर्शकों को एक अविस्मरणीय सिनेमैटिक अनुभव देने का वादा करती है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *