Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

पैसिफिक यूनिवर्सिटी में गरबे की गूंज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने मनाया रंगारंग रास उत्सव

उदयपुर, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News)। पैसिफिक विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा आज भव्य रास उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ अम्बे की आरती से हुई, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।

पैसिफिक यूनिवर्सिटी

इस अवसर पर पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (PAHER) के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी से उत्साहपूर्वक गरबा में भाग लेने का आग्रह किया।

संकाय के डीन प्रो. दिलेंद्र हीरन ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि “अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।”

इस मौके पर डॉ. अक्षत सिंह झाला (समन्वयक, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग), प्रो. सीमा कोठारी (प्राचार्य, पैसिफिक कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस), डॉ. राजू स्वामी, प्रो. ऋतु खन्ना, डॉ. दिव्या शेखावत, अनुष्का नाहर और डॉ. परस टाक सहित सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस और बेस्ट डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विजेता इस प्रकार रहे:
• बेस्ट ड्रेस (मेल): पूरव सोनी
• बेस्ट ड्रेस (फीमेल): खुशी सोलंकी
• बेस्ट डांस (मेल): कुनाल सिंह रजावत
• बेस्ट डांस (फीमेल): स्नेहा सोनी

सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूरा परिसर गरबे की धुन पर झूम उठा और सभी फैकल्टी सदस्यों एवं छात्रों ने मिलकर गरबा नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का उत्कृष्ट अवसर साबित हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *