Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजधानी जयपुर में हुआ धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ

राजधानी जयपुर में हुआ धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ
राजधानी जयपुर में हुआ धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ
राजधानी जयपुर में हुआ धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ

जयपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी जयपुर में धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया ह। जिसके चलते जयपुर शहर के प्रमुख बाजारों सहित अन्य बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर है। जहां सड़कों के किनारे अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समेटे पुरानी इमारतें हो या बदलती लाइफ स्टाइल का संदेश देते शोरूम, चौराहे हो या दुकानें। सभी पर रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट लोगों को अनायास ही आकर्षित कर रही है। तो कही

शहर के व्यापार मंडलों की ओर से वोकल फॉर लोकल का संदेश सेट हुए इस बार स्वदेशी रोशनी की सजावट की गई है। जिसे लेकर रोशनी और सजावट देखने आने वाले लोग भी खासा उत्साहित हैं। धनतेरस से दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक शहरवासियों के अलावा बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग सजावट और रोशनी देखने पहुंचेंगे। वहीं जयपुर आने वाले विदेशी सैलानी भी अपनी यादों में इन पलों को समेटकर ले जाने को आतुर दिखेंगे।

सीता स्वयंवर और राम दरबार हुआ साकार

शहर की प्रमुख सड़कों में से एक एमआई रोड पर लाल, हरी, नीली और पीली रोशनी देखकर लगता है। जैसे दीपोत्सव के स्वागत में सितारे जमीं पर उतर आए हैं। इसी सड़क पर जयपुर का प्रमुख चौराहा पांच बत्ती है। जहां रोशनी की सजावट यहां आने वाले लोगों को खासतौर पर पसंद आ रही है। यहां सीता स्वयंवर की झांकी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। आगे कुछ दूरी पर लाइटिंग से राम दरबार की प्रतिकृति उकेरी गई है।

युवाओं में रील बनाने का क्रेज

पांच बत्ती चौराहे पर इकठ्ठा हुए युवा रोशनी और सजावट के इन खास पलों को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने को आतुर हैं। राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजी महिलाएं इस रोशनी के बीच रील बनाकर उत्साहित नजर आईं। ऐसी ही एक युवती सृजन का कहना है कि वो हर साल रोशनी देखने आती हैं। लेकिन इस बार लाइटिंग में रंगों के संयोजन से नजारा कुछ अलग हैं। इस बार स्वदेशी थीम पर की गई सजावट का अलग ही आकर्षण है।

छोटी चौपड़ पर तैयार टाइटेनिक की प्रतिकृति

जयपुर की ऐतिहासिक विरासत का गवाह परकोटा भी दीपावली पर एक अलग ही रंग में नजर आता है। चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार, बापू बाजार, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार, बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ के साथ ही चांदपोल गेट पर भी रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक सजावट की गई है। छोटी चौपड़ पर टाइटेनिक की प्रतिकृति भी तैयार की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *