Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्र के हरदा में 24 जनवरी को होगा पहला इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट

कलेक्ट्रेट में आयोजित पत्रकारवार्ता

हरदा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में आगामी 24 जनवरी को जिले का पहला इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वावधान में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा, जिसमें देश-प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों के ख्याति प्राप्त और रेटेड खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। इस टूर्नामेंट की तिथि शतरंज फेडरेशन द्वारा 24 जनवरी निर्धारित की गई है।

यह जानकारी कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को दी। यह आयोजन क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहां खिलाड़ी अपने ही जिले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आलोक जैन, सचिव पी.सी. पोर्ते, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संगठन के अध्यक्ष आलोक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में कुल 1,51,000 रुपये की प्राइज मनी विभिन्न कैटेगरी में प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि यह इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट 24 जनवरी- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को समर्पित रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले एवं आसपास के विद्यालयों और महाविद्यालयों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के खेल स्तर को बेहतर बनाने हेतु पूर्व में प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *