Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला वनडे शुरू, सांसद रमेश अवस्थी ने किया शुभारम्भ

सांसद रमेश अवस्थी को पुष्पगुच्छ देते मैनेजमेंट का छायाचित्र

कानपुर, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ग्रीन पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार को बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को मौसम साफ होने से मैनेजमेंट की ओर पहला एक दिवसीय मैच कराया जा रहा है। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने मैच का शुभारम्भ किया।

तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 30 सितम्बर को खेला जाना था, लेकिन दिन भर हुई बारिश के चलते देर शाम मैनेजमेंट की ओर से मैच को रद्द करने की घोषणा की गई। हालांकि दोनों टीमों के शहर में होने की वजह से मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया कि मैच रद्द होने की वजह से शेड्यूल प्रभावित होगा। इसलिए अब यह मुकाबला खेला जाएगा। जिसके चलते बिना दर्शकों की मौजूदगी में ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है।

दिन भर हुई बारिश की वजह से मैदान से लेकर दर्शक दीर्घा तक फैली अव्यवस्थाओं के चलते आयोजकों द्वारा यह फैसला लिया गया कि यह मैच बिना दर्शकों के ही कराया जाए। ऐसे में दर्शकों के मन में एक संचय यह भी बना हुआ है कि मंगलवार को उनके द्वारा खरीदी गई टिकटों का क्या होगा? जिसे लेकर मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि जो भी टिकट खरीदे गए हैं। समय आने पर उन सभी टिकटों का रिफंड कर दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *