‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, टाइगर-हरनाज की रोमांटिक जोड़ी ने मचाया धमाल
मुंबई, 18 अगस्त (Kiran News)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि ‘बागी’ फ्रेंचाइज़ की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। यह पहली बार है जब दोनों एक साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे।

फिल्म के मेकर्स ने ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज कर दिया है। गाने में टाइगर और हरनाज की शानदार केमिस्ट्री को खूबसूरती से पेश किया गया है। रोमांटिक मूड और खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज़ से जोश बरार और परम्परा टंडन ने सजाया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं।
‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो कन्नड़ फिल्मों ‘बजरंगी’ और ‘वेधा’ से पहचाने जाते हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, जो ‘बागी’ सीरीज को लंबे समय से प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बार स्टारकास्ट में सोनम बाजवा और संजय दत्त को भी शामिल किया गया है। खासकर संजय दत्त, जो फिल्म में एक जबरदस्त विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन और रोमांस से भरपूर ‘बागी 4’ को लेकर मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को शानदार विज़ुअल एक्सपीरियंस देगी। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाएगी।



