Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

ब्रह्मपुत्र घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शुरू

ब्रह्मपुत्र घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शुरू

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूरे देश के साथ असम में भी गुरुवार को देवी प्रतिमा विसर्जन करना शुरू हो गया। नगर के सभी घाट जैसे , काछमारी घाट, लाचित घाट और पांडु पोर्ट घाट पर गुरुवार दोपहर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू हो गया।

सुबह से ही प्रत्येक घाट पर प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए आम लोगों की भीड़ देखने लायक थी। पांडु घाट पर सबसे पहले पांडु भारत सेवाश्रम संघ ने प्रतिमा विसर्जन किया। पांडु भारत सेवाश्रम के महाराज सुभ्रत महाराज ने सभी भक्तों के साथ मिलकर विसर्जन प्रक्रिया संपन्न की।

लोगों ने भारी मन से मां दुर्गा को विदाई दी। दुर्गा विसर्जन से पहले महिलाओं ने पंडाल में सिंदूर खेला। इसके पश्चात पंडाल से प्रतिमा को घाट की ओर ले जाया गया, जहां पर पूरी सुरक्षा के साथ विसर्जन किया गया।

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *