Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

आत्मनिर्भर भारत की कल्पना ही विकसित भारत का मूल मंत्र : राकेश सिंह

हि.स.)। *आत्मनिर्भर भारत की कल्पना ही विकसित भारत का मूल मंत्र है:- राकेश सिंह

जबलपुर, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं के अपनाने की जो मुहिम प्रारम्भ की है यह देश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली है क्योंकि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना ही विकसित भारत का मूल मंत्र है। यह बात मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रानी दुर्गावती मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित मंडल कार्यशाला में कहीं।

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार उपलब्ध है, इस कारण हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपने देश में बनी वस्तुओं को उपयोग करने की प्राथमिकता रखें, ताकि भारत का बाजार एवं उसके उत्पादन, विक्रय से संबंधित प्रत्येक जुड़ा व्यक्ति इसका लाभ उठा सके एवं हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन सके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है एवं जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत में सभी वस्तुओं का निर्माण संभव है और यही कारण है कि हमारी अर्थव्यवस्था तीव्रता से दौड़ रही है आने वाले त्योहार सहित प्रत्येक अवसर पर भारत के नागरिकों को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें लोकल फॉर वोकल के मंत्र को लेकर देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सर्वप्रथम अपने देश के बारे में उसकी उन्नति के बारे में विचार करें हमारे प्रधानमंत्री देश की प्रत्येक वर्ग की चिंता करते हैं उनका मानना है कि गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला के उत्थान से ही भारत का उत्थान संभव है हम सर्व सुविधा संपन्न देश है यदि प्रत्येक नागरिक भारत को विकसित बनाने का संकल्प ले जल्द ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा इसके लिए आम जनों को संकल्पित होकर काम करना होगा।

सोनकर ने बताया मंडल कार्यशाला 29 एवं 30 सितम्बर को होंगी, इसके बाद 3 से 15 अक्टूबर तक जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 16 से 30 अक्टूबर तक जिला स्तर में महिला सम्मलेन एवं युवा सम्मलेन का आयोजन, 01 से 15 नवम्बर तक जिला स्तरीय व्यापारी, लघु उद्योग एवं प्रोफेशनल सम्मलेन एवं कॉलेज स्तरीय स्वदेशी सेमिनार का आयोजन, 16 से 30 नवम्बर तक जिला स्तर पर वृहद स्वदेशी मेला एवं 01से 25 दिसंवर तक जिला स्तर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ एवं पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा।

इसी तरह मण्डल स्तर पर 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर के बीच, मंडल सम्मलेन, महिला एवं युवा सम्मलेन व व्यापारियों छोटे उधमी से चर्चा के कार्यक्रम किये जायेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *