Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

ई-पैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ अंतिम दिन 3.07 गुना हुआ सब्सक्राइब

कंपनी के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । ई-पैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बोली लगाने के अंतिम दिन शुक्रवार को 3.07 गुना अभिदान मिला (सब्सक्राइब) हुआ।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को 5.42 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं हैं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 1.76 करोड़ थी। इस निर्गम को 3.07 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 151.2 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आंकड़ों के अनुसार इस निर्गम को 1,76,70,103 इक्विटी शेयरों के मुकाबले 5,42,98,933 बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें योग्य संस्थागत निवेशकों और गैर-संस्थागत शेयरों को क्रमशः 5.10 गुना और 3.68 गुना अभिदान मिला है। वहीं, खुदरा शेयरों को 1.69 गुना अभिदान मिला। ये निर्गम बुधवार, 24 सितंबर को अभिदान के लिए खुला, जो आज 26 सितंबर, 2025 को बंद हो गया।

ई-पैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के 504 करोड़ रुपये का ये आईपीओ 300 करोड़ रुपये की ताजा शेयर बिक्री और 204 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश का संयोजन है। इस इश्‍यू का मूल्‍य का दायरा 194-204 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस निर्गम का रजिस्ट्रार है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Tags
Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *