Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

फिल्म ‘ओ रोमियो’ की शूटिंग का आखिरी चरण 28 दिसंबर से शुरू होगा

शाहिद कपूर - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ पाई थी, लेकिन अब वह एक बार फिर विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। दोनों की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। यह फिल्म फिलहाल शूटिंग स्टेज में है और खास बात यह है कि नए साल का जश्न होने के बावजूद शाहिद ने शूटिंग से ब्रेक न लेने का फैसला किया है।

एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में जुटेंगे शाहिद

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ की शूटिंग का आखिरी चरण 28 दिसंबर से शुरू होगा। माना जा रहा है कि नए साल पर भी शूटिंग जारी रहेगी, क्योंकि निर्माता मुंबई में करीब 10 दिनों की पैच शूटिंग की योजना बना रहे हैं। इस दौरान फिल्म के अहम एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। सूत्र के अनुसार, यह शूटिंग टुकड़ों में की जा रही है, जिसमें कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन और संवाद प्रधान दृश्य शामिल हैं।

‘ओ रोमियो’ से जुड़ी अहम जानकारी

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि नए साल के छोटे से ब्रेक के बाद जनवरी 2026 में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होगी, जिसमें लगभग 8 दिनों का शेड्यूल रखा गया है। मेकर्स की कोशिश है कि फिल्म तय समय पर यानी 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाए। हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *