Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

मातृभूमि, मातृभाषा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन है उद्देशय

मातृभूमि, मातृभाषा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन है उद्देशय

बीकानेर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थानी भाषा, साहित्य, इतिहास एवं राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, वैभव को संरक्षण-संवर्धन एवं उसे बढ़ावा देने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं का मार्गदर्शन होसला बढ़ाने व उनसे रूबरू होने, राजस्थानी भाषा में एम ए करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण हेतु महाराजा गंगासिंह विवि में गुरुवार, 18 दिसम्बर काे हाेगा।

कार्यक्रम की संयोजक विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग प्रभारी डॉ लीला कौर ने बताया कि कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम इतिहासकार एवं भाषाविद् राजवीर सिंह चळकोई, राजस्थानी संस्कृति एवं संगीत को नईं ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाली सुर कोकिला, राजस्थान की लता मंगेशकर, सीमा मिश्रा, देश के जाने-माने उद्योगपति एवं भामाशाह प्रह्लाद राय गोयनका, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. मनोज दीक्षित सहित कईं जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान के युवाओं को अपनी मातृभूमि, मातृभाषा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए राजस्थानी मोट्यार परिषद की टीम पिछले दस दिनों से शहर की सभी प्रमुख कोचिंग सेंटर, महाविद्यालय, लाइब्रेरी, चौक-पाटों आदि जगहों पर जाकर इस कार्यक्रम में युवाओं व प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शामिल होंने का आमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए युवाओं में काफी उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है। राजस्थानी भाषा को संरक्षण देना व हमारी इस मातृभाषा को मान्यता दिलाने का प्रयास हर राजस्थानी को प्राथमिकता से करना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *