Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींचने वाला गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचने और शादी के तय रिश्ता को तुड़वाने की धमकी देने का आरोपित पुष्पेन्द्र उर्फ छोटू पुलिस गिरफ्त में।

मुरादाबाद, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना कांठ क्षेत्र में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसने दो दिन पहले घर में अकेली युवती से दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचने और उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अपराधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना कांठ क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 17 अक्टूबर को घर में अकेली थी। जहांगीरपुर चकफेरी निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ छोटू घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

यहां तक अपराधी ने पीड़ित को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह शादी के लिए बीते माह हुआ उसका रिश्ता तुड़वा देगा। पुलिस ने अपराधी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।———

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *