Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

भाजपा राजस्थान मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त: संगठन को मिला नया नेतृत्व

भाजपा राजस्थान मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त: संगठन को मिला नया नेतृत्व

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों व चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर शंकर लाल गोरा (जयपुर देहात उत्तर) को नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी निहालचंद मेघवाल, पूर्व सांसद (श्रीगंगानगर) को सौंपी गई है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गोपीचंद मीणा, विधायक (भीलवाड़ा) को नियुक्त किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत (पाली/ब्यावर) को बनाया गया है। किसान मोर्चा की कमान कैलाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री (बाड़मेर) को सौंपी गई है और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हमीद खान मेवाती (अलवर) की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी इस आदेश में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई गई है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *