Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

महाकाल की नगरी में ‘राहु केतु’ की गूंज, प्रमोशन के लिए पहुंची स्टार टीम

राहु केतु

फिल्म राहु केतु के मेकर्स ने अपनी आने वाली फिल्म का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ रिलीज़ कर दिया है, जो अब सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। पॉप स्टार राजा कुमारी और अभिनव शेखर की दमदार आवाज़ से सजा यह ट्रैक एनर्जी, जोश और एक मजबूत सोशल मैसेज का बेहतरीन मेल है। खास बात यह है कि इस गाने का संगीत और बोल भी अभिनव शेखर ने ही तैयार किए हैं, जो इसे सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सोच बदलने वाला अनुभव बनाते हैं।

‘किस्मत की चाबी’ को मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। यह गाना सीधे तौर पर राज्य के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ता है, जिसका उद्देश्य समाज, परिवार और खासकर युवाओं पर नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। गाना इस संदेश को मजबूती देता है कि सही समय पर उठाया गया कदम, सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता मिलकर समाज में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं।

पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे पर फिल्माया गया यह गाना राहु केतु की कहानी के साथ पूरी तरह से घुल-मिल जाता है। एडिक्शन जैसे गंभीर मुद्दे को यह भावनात्मक और सहज अंदाज़ में पेश करता है, जिससे दर्शक खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। विपुल गर्ग के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस की पेशकश है। किस्मतों की टक्कर, ग्रहों की उलझन और भरपूर मनोरंजन से सजी राहु केतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *