Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तराखण्ड निर्माण में नींव का पत्थर हैं महानायक इंद्रमणि बडोनी का संघर्ष: प्रो बत्रा

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

हरिद्वार, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महानायक इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयन्ती पर एसएमजेएन कॉलेज परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो सुनील बत्रा सहित प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्रो सुनील बत्रा ने कहा कि महानायक इंद्रमणि बडोनी का संघर्ष ही उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में नींव का पत्थर बना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत इंद्रमणि बडोनी का विचार था कि आदमी की पहचान उसकी अपनी संस्कृति और परंपरा से ही होती हैं।

उत्तराखण्ड आंदोलन के सूत्रधार इन्द्रमणि बडोनी की आंदोलन में भूमिका वैसी ही थी जैसी आजादी के संघर्ष के दौरान भारत छाड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीवादी ने निभायी थी। इसी कारण अमरीकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने स्व.इन्द्रमणि बडोनी को पहाड के गॉधी की उपाधि दी थी।

कार्यक्रम में डॉ मनमोहन गुप्ता, प्रो जेसी आर्य, प्रो विनय थपलियाल, डॉ सुषमा नयाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मोना शर्मा, डॉ लता शर्मा, डॉ विजय शर्मा, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ हरीश चंद्र जोशी, डॉ मीनाक्षी शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय, विवेक चंद्र उनियाल सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *