Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रीतिका, राघव व रुद्राक्ष की टीम प्रथम रही

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम के सदस्य रीतिका, राघव व रुद्राक्ष पुरस्कार ग्रहण करते हुए।

हिसार, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शहर के बीडी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में नौवीं

व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान

विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पहले राउंड में लिखित परीक्षा

करवाई गई।

इसमें टॉप करने वाले 18 विद्यार्थी सैकंड राउंड में पहुंच गये। सैकंड राउंड

में 6 टीमें बनाई गईं। सभी टीमों से हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान व विज्ञान विषय

पर प्रश्न पूछे गये। प्रथम स्थान पर रीतिका, राघव व रुद्राक्ष की टीम रही। द्वितीय

स्थान पर तनुष, भवेश व मोहित की टीम रही। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं, टीमों को पुरस्कृत

किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू ने बुधवार काे बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों

की विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयोजित

की जाती हैं। इससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों की यह

उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और ज्ञान के प्रति समर्पण को दर्शाती है बल्कि यह विद्यालय

के उच्च शैक्षणिक मानकों और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। प्रधानाचार्या

ने विजेता टीमों को पुरस्कार देते हुए बधाई दी और बताया कि यह उनकी मेहनत, जिज्ञासा

और सीखने की इच्छा का परिणाम है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाचार्या

ने उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिये प्रेरित किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *