Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : अदालत की दीवार फांदकर भागा चोरी का आरोपी नरवाना से धरा गया

पकड़ा गया आरोपी विशाल।

नरवाना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आराेपी

हिसार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अदालत की दीवार फांदकर फरार हुए चोरी के आरोपी को

पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने उसे सूचना के आधार पर साेमवार काे नरवाना रेलवे स्टेशन से पकड़ा,

जब वह कहीं जाने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया

जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरवाला थाना में चोरी के मामले में पकड़े गए गैबीपुर

निवासी विशाल के फरार होने के बाद विभिन्न टीमें लगातार दौड़ धूप कर रही थी।

इसी दौरान

बरवाला पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी विशाल नरवाना में रेलवे स्टेशन पर है और

कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के बाद बरवाला पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और

मौके पर पहुंचकर आरोपी विशाल को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसका भागने

का क्या मकसद था और वह कहां कहां गया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

चार दिन पहले फरार हुआ था आरोपी

मामले के अनुसार बरवाला पुलिस द्वारा चोरी के मामले में पकड़े गए गैबीपुर निवासी

विशाल को गत शुक्रवार को अदालत में पेश करने के लिए लाया गया। अचानक वह पुलिस की आंखों

में धूल झोंककर अदालत की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी ने अदालत के गेट से भागने

की बजाय लगभग 10 फुट ऊंची दीवार से छलांग लगाई और फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों को अलर्ट ​किया

गया। सीआईए-1 पुलिस टीम को पूरे मामले की जांच सौंपी गई थी। अब सीआईए भी अपनी रिपोर्ट

उच्चाधिकारियों को देगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *