Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रवास, समाज में जागरूकता और एकता का संकल्प

बांसवाड़ा, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News)। अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर और मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी कालूसिंह मुजाल्दा का दो दिवसीय प्रवास जनजाति अंचल के कुशलगढ़ क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंच पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, बैठकें कीं और एक पत्रकार वार्ता में जनजाति समाज में बढ़ते धर्मांतरण के विषय पर विस्तृत चर्चा की।

अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच

जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने बताया कि प्रवास के दौरान कुशलगढ़ क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

धर्मांतरण पर गहन चर्चा
पत्रकारों से संवाद के दौरान गुमानसिंह डामोर ने कहा कि जनजाति समाज सनातन काल से हिंदू परंपराओं का पालन करता आया है। हमारी संस्कृति और परंपराएं आस्था की जड़ों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने या भ्रमित करने वाली कोई भी शक्ति सफल नहीं हो सकती। जो लोग किसी कारणवश भ्रमित होकर अपने मूल धर्म से दूर हो गए हैं, वे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें समझाकर अपनी जड़ों और पूर्वजों की परंपरा की ओर लौटने के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

समाज में एकता और सतर्कता की अपील
श्री डामोर ने मंच कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं से आह्वान किया कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सावधानीपूर्वक मुकाबला करना आवश्यक है और सभी को संगठित रहकर अपनी संस्कृति और पहचान की रक्षा करनी होगी।

संगठन की मजबूत उपस्थिति
दो दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित बैठकों में मंच के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. वजहिग मईडा, जिला संयोजक वेस्ताराम वसुनिया, जिला सहसंयोजक हुकलाभाई देवदा, रा.व.क.प. जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह डामोर, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मईडा, जिला सह श्रद्धा जागरण प्रमुख कलुभाई डामोर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा भरत कुमावत, डॉ. जोहनसिंह देवदा, रूपसिंह डामोर, भुरजी भाई कटारा, धनसिंह देवदा, सुनिल यादव, महेश परमार, चतरसिंह मईडा, पूरणदास, दिलीप, केशरसिंह, भरत चरपोटा, प्रवीण गरासिया सहित बड़ी संख्या में मंच कार्यकर्ताओं ने इस प्रवास में भाग लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *