Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाला शातिर आराेपित गिरफ्तार

आरोपी

उरई, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उरई की कैलिया थाना पुलिस ने सोमवार को एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर लालच देकर ठगी करता था। गिरफ्तार आराेपित मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।

सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि कैलिया थाना पुलिस ने आरोपित नानूराम काे खैरी मोड़ से पकड़ा है। आराेपित फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करता था और उन्हें कम ब्याज दर पर आसानी से बैंक लोन दिलाने का झांसा देता था। विश्वास दिलाने के बाद वह प्रक्रिया शुल्क, प्रोसेसिंग चार्ज, ब्रोकरेज या अन्य शुल्क के नाम पर पैसे मांगता और रकम हड़प कर फरार हो जाता था। बीते दिनों उसने इसी तरह एक महिला को ठगा था। महिला की शिकायत पर कैलिया थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तहकीकात के बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की रकम 6 हजार 410 रुपये, एक मोबाइल फोन, लैपटॉप, कई सिम कार्ड, फर्जी पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और एक नकली मुहर समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

सीओ ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह कितने और लोगों को ठग चुका है और क्या उसके कोई साथी हैं।

————–

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *