Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

घाटाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंची शिलाबती नदी

ghatal-river2025
ghatal-river-water
ghatal-river-water-level-rise

घाटाल , ५ अक्तूबर (Udaipur Kiran News) ।

पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में लगातार बारिश के प्रभाव से उपमंडल की नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार सुबह सात बजे तक प्राप्त सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शिलाबती, रूपनारायण और ओल्ड कंसी नदी का जलस्तर क्रमशः बढ़ रहा है।

घाटाल सिंचाई उपविभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शिलाबती नदी के बांका स्टेशन पर जलस्तर १४.८५ मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर (E.D.L. १५.६९ मीटर) के करीब पहुंच रहा है।

गढघाट में जलस्तर ६.९५ मीटर, रूपनारायण नदी के बंधर में ५.६६ मीटर, रानिचक में ४.५० मीटर, जबकि ओल्ड कंसी नदी के गोपीगंज में ३.२९ मीटर और कालिम झोरे में ७.२२५ मीटर मापा गया है।

रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश के चलते घाटाल, दासपुर और आसपास के निचले इलाकों में नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है, किंतु सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

यदि शिलाबती या रूपनारायण नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो प्रशासन निचले क्षेत्रों में सतर्कता निर्देश जारी कर सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *