अगले सप्ताह बदलेगा प्रदेश का मौसम, होगी झमाझम बारिश

जयपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran News). प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम एक बार फिर करवट लेगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा. हालांकि फिलहाल आगामी 4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जिससे पारे में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

weather news

जयपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और धूप खिली रही. इससे तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई. जयपुर का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री दर्ज हुआ.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां कमजोर होंगी. आगामी 16 सितंबर तक प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, 17 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी Rajasthan में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है.

बीसलपुर बांध में घटी पानी की आवक, एक गेट किया बंद

बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार घटने लगी है. इसी कारण शुक्रवार को एक गेट बंद कर दिया गया. गुरुवार को जहां 3 गेट खोलकर 18,030 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, वहीं शुक्रवार को गेट नंबर 9 और 10 खोलकर 12,020 क्यूसेक पानी की निकासी की गई. वर्तमान में त्रिवेणी नदी का जलस्तर 4 मीटर पर बह रहा है.

Leave a Comment