Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, ग्लाइंडर से किए शरीर के कई टुकड़ेे

मृतक का फोटो
फोटो

संभल, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद संभल की चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में पति की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि 18 नवंबर चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के चुन्नी मोहल्ला के पतरौआ रोड पर एक लापता युवक का धड़ मिला था। मृतक की पहचान चुन्नी मोहल्ला निवासी राहुल के रूप में हुई थी। इससे पहले परिजनों ने कोतवाली में युवक के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। चंदौसी कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू हुई तो मामला हत्या का निकला। पुलिस ने मृतक के शव के अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किए। शक के आधार पर पुलिस ने राहुल की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म स्वीकार लिया।

महिला ने बताया कि उसका प्रेम संबंध गौरव से था, जिसकी जानकारी होने पर पति ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। 18 नवंबर को विवाद के दौरान पत्नी ने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के ग्लाइंडर से टुकड़े करके शरीर के कुछ हिस्से गंगा में डाल दिए और धड़ पतरौआ रोड पर सुनसान रोड पर डाल दिया था।

आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामान, मोबाइल फोन, कपड़े और वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

—————-

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *