Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेते सीएम व नेता प्रतिपक्ष

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में लिया फैसला

चंडीगढ़, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र की कार्यवाही 22 दिसंबर तक चलेगी। यह फैसला विधान सभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से प्रारम्भ होकर 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 3 बैठकें होंगी। 20 और 21 दिसंबर को अवकाश रहेगा। सत्र में महत्वपूर्ण विधायी एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधायक गीता भुक्कल उपस्थित रहे।

बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा तथा विधायक सावित्री जिंदल भी शामिल हुईं।

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में सत्र को सुचारू, सार्थक एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा की कार्यवाही दिवंगतों को श्रद्धांजलि भेंट करने तथा प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस बीच कांग्रेस पूर्व निर्धारित योजना के तहत आज कई मुद्दों पर सदन में हंगामा कर सकती है। सरकार की तरफ से इसका जवाब देने की तैयारी की जा चुकी है।

बुधवार शाम चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के संभावित मुद्दों पर सरकार के जवाब को लेकर चर्चा की गई। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर कांग्रेस तथा इनेलो ने एक जैसे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण द्वारा चर्चा के लिए स्वीकार किए गए प्रस्तावों के बारे में सदन को बताया जाएगा।

इसके अलावा कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास को लेकर भी स्पीकर सदन में जानकारी देंगे। इसके अलावा कांग्रेस कई मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव लेकर आई है। इस मुद्दे पर सदन में बहस होने की प्रबल संभावना है। स्पीकर काम रोको प्रस्ताव को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में बदल सकते हैं। इस बीच हरियाणा विधानसभा में सदन में पेश करने के लिए तीन विधेयकों को फाइल कर दिया है। इनमें हरियाणा पंचायती राज संशोधन विधेयक, हरियाणा दुकान तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संशोधन विधेयक तथा हरियाणा जन विश्वास विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *