Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: बिजुरी से आ रही था महिला ने स्टेशन पर बच्चे को दिया जन्म

प्रसव के बाद बच्चा
प्रसव कराती रेलवे पुलिस

जीआरपी-आरपीएफ की मदद से सुरक्षित हुआ प्रसव

अनूपपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की टीम ने मौके पर ही महिला की डिलीवरी में मदद की, जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय रेशुमा बिजुरी से अनूपपुर आ रही थीं। ट्रेन के अनूपपुर स्टेशन पहुंचते ही उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। तुरंत आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने महिलाओं की सहायता से स्टेशन पर ही सुरक्षित प्रसव कराया, जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। इसके बाद डिलीवरी के बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। जहां एम्बुलेंस पायलट कैलाश गुप्ता और रेलवे विभाग के कर्मचारियों की मदद से रेशुमा को नवजात शिशु के साथ अनूपपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने आरपीएफ और जीआरपी पुलिस सहित रेलवे विभाग को सुरक्षित प्रसव कराने पर धन्यवाद दिया हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *