Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

युवती ने जहर खाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरकाशी, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत डांडा गाँव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम डंडा गांव निवासी भरत लाल की पुत्री पूनम कुमारी (उम्र 22 वर्ष) ने सुबह करीब 8:30 बजे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा पहुंचाया।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. आलोक रतूड़ी ने तुरंत उपचार शुरू किया और काफी प्रयास किए, लेकिन पूनम कुमारी दम तोड दिया। डॉ. रतूड़ी ने बताया कि जब युवती को लाया गया, तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिन्यालीसौड़ भेज दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष धरासू दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम हेतु जिला चकित्सालय उतरकाशी ले जाया जाएगा वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पूनम द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *