Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

बारिश के पानी के तेज बहाव में बहकर युवक नाले में गिरा

नई दिल्ली, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण जिले के महरौली इलाके में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने बड़ा हादसा हो गया। इलाके में जलभराव के बीच एक युवक पानी के तेज बहाव में बह कर नाले में गिर गया। मामले की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा दमकल की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक युवक की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच घटना का वीडियो सोशल में मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वहीं अधिकारी का कहना है कि दोपहर करीब 1.10 बजे पीसीआर के जरिए कॉल मिली थी कि एक युवक नाले में डूब गया है। खबर मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने घंटों युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह एक बार से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। डूबने वाले की पहचान देवेंद्र उर्फ कालू (33) वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हाथरस का रहने वाला है महरौली में आटा चक्की पर 2 महीने से काम कर रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *