Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

युवक ने अपने दोस्त की धारदार हथियार से की हत्या, दुर्गा पंडाल के पीछे मिला शव

बिलासपुर, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवरात्रि पर्व की सप्तमी तिथि की रात दुर्गा पंडाल के पास एक युवक ने अपने ही दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों युवक दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे थे, तभी एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने आज बताया कि, बीते सोमवार की रात करीब 10.30 बजे मोपका स्थित दुर्गा पंडाल के पीछे दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35वर्ष ) बैठा था। उसी समय कमलेश सूर्यवंशी (25वर्ष ) भी वहां पहुंचा। दिनेश और कमलेश मोहल्ले में एक साथ रहते थे। कमलेश उसे परेशान करता था। वहीं, दिनेश मानसिक रूप तौर से बीमार है। दुर्गा पंडाल के पीछे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, तब दुर्गेश ने कमलेश पर धारदार हथियार से गले में हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हुआ। इधर, हमले में युवक के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपित घटना के बाद फरार हुआ था, जिसे थाना सरकंडा पुलिस ने मोपका चौकी क्षेत्र में हिरासत में ले लिया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों एवं पड़ोसियों के बताने अनुसार आरोपित मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था।

(Udaipur Kiran) / Upendra Tripathi

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *