Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत: कपड़े के शोरुम में चोरी

थाना सेक्टर 29 पानीपत फाइल फोटो

पानीपत, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत में जीटी रोड स्थित मशहूर कपड़ों के शोरूम में मैनेजर ने एक सेल्समैन पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शोरूम का ही एक सेल्समैन धीरे-धीरे कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गया। कंपनी द्वारा ऑडिट करवाने पर इस चोरी का खुलासा हुआ। चोरी करने के बाद सबूत मिटाने के लिए सेल्समेन सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गया।

उसे कुछ दिन पहले ही काम पर रखा गया था। मंगलवार को गोहाना मोड़ पर स्थित ‘ऑक्टेव पुमा’ शोरूम के मैनेजर पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर को कंपनी की टीम द्वारा शोरूम का वार्षिक ऑडिट किया गया था। ऑडिट के दौरान स्टॉक रूम की जांच की गई तो भारी गड़बड़ी पाई गई। जांच मे पता चला कि स्टॉक रूम से नामी ब्रांड्स के भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े गायब हैं। मैनेजर ने जब शोरूम के स्टाफ से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

स्टाफ के अनुसार, सहारनपुर यूपी का रहने वाला सेल्समैन अरणव सचदेवा, जो इसी साल अप्रैल में काम पर लगा था, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। आरोप है कि अरणव रोजाना ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने बैग में छिपाकर कपड़े बाहर ले जाता था। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मैनेजर पवन कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी अरणव सचदेवा के खिलाफ चोरी व अमानत में खयानत के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *