Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थानी मूवी मौखाण वाहिनी-2 की थीम गाड़ी ने किया बीकानेर भ्रमण

राजस्थानी मूवी मौखाण वाहिनी-2 की थीम गाड़ी ने किया बीकानेर भ्रमण

बीकानेर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थानी मूवी मौखाण वाहिनी-2 की थीम गाड़ी आज बीकानेर आई। गाड़ी के साथ फिल्म के डायरेक्टर संदीप जाट, एक्टर ओम सिंह राजपूत (ओमला), पुनीत झाझड़िया के साथ मूवी की टीम भी आई। टीम ने बीकानेर में करणी माता के दर्शन किए।

इस मूवी की थीम अंतिम यात्रा में जाने वाली गाड़ी को लेकर है। मूवी की थीम वाली गाड़ी और कलाकार जब जूनागढ़ फोर्ट, रामपुरिया हवेली, कोटगेट, पब्लिक पार्क पहुंचे तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप जाट और एक्टर ओम सिंह राजपूत झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के रहने वाले हैं। यह फिल्म 21 अक्टूबर को स्टेज ऐप पर रिलीज हुई थी। जिसे अब तक करीब 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

शेखावाटी में इस फिल्म की काफी चर्चा है। ऐसे में फिल्म की सक्सेस के बाद पूरी टीम शेखावाटी के लोगों के बीच मूवी की थीम लिखी खाड़ी लेकर पहुंच रही है। यह फिल्म 2 दोस्तों की कॉमेडी है। जिसमें वह गाड़ी से बिजनेस शुरू करते हैं,लेकिन उन्हें लगातार नुकसान होता रहता है। इसके बाद भी दोनों दोस्त लगातार मेहनत करते हैं और अपना बिजनेस नहीं छोड़ते हैं।

इस फिल्म के एक्टर ओम सिंह राजपूत ने बताया कि आज के दौर में एंटरटेनमेंट के लिए बेहद कम फिल्म बनती हैं। ज्यादातर फिल्में किसी क्रिमिनल स्टोरी या रोमांटिक स्टोरी पर बनती हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है इस फिल्म का हर सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *