
रांची, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand में फिलहाल ठंड का असर जारी है और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि ठंड की तीव्रता बनी रहेगी.
राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम की ठंड पहले की तरह कड़क बनी रहेगी. तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद लोगों को अब भी कनकनी और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ेगा.
राज्य के पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में पिछले एक सप्ताह से शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है. वहीं मध्यवर्ती जिले गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में भी ठंड सामान्य से अधिक महसूस की जा रही है.
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गुमला में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
sunday को रांची में सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे. दिनभर तापमान में गिरावट महसूस की गई और शाम होते ही ठंड और तेज हो गई.
sunday को रांची में अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, जमशेदपुर में 26.1 डिग्री और 9. 6 डिग्री, डाल्टनगंज में 27.3 और 6.5 डिग्री,बोकारो में 23.1 और 8.2 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.—————-
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
