झारखंड निर्माण की रजत जयंती पर जनता में उत्साह नहीं : आजसू

आजसू की प्रेस वार्ता की तस्‍वीर

रांची, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) . आजसू पार्टी ने कहा है कि एनडीए सरकार में विकास की गति तेज हुई थी, लेकिन विगत 6 वर्षों में हेमंत सरकार में Jharkhand 25 वर्ष पीछे चला गया है. विकास का रोडमैप गायब है. आदिवासी–मूलवासी जनता ने अलग राज्य के लिए एक साथ संघर्ष किया था, लेकिन Jharkhand राज्य की स्थापना की रजत जयंती पर जनता में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है. शहीदों के सपने अधूरे रह गए हैं.

आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर और हसन अंसारी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य की जनता को Jharkhand स्थापना की रजत जयंती पर बधाई दी.

पार्टी नेताओं ने कहा कि आजसू के उग्र आंदोलन की बदौलत Jharkhand राज्य का निर्माण हुआ. Jharkhand आंदोलन में आजसू ने संघर्ष किया, जबकि झामुमो ने सौदेबाजी की.

देव शरण भगत ने कहा कि आज भी Jharkhand में स्थानीय नीति, नियोजन नीति, आरक्षण नीति, विस्थापन नीति, बेरोजगारी उन्मूलन की नीति जैसे बुनियादी प्रश्न अनसुलझे हैं. राज्य जो देश को 40 प्रतिशत तक खनिज राजस्व देता है, वहीं यहां की जनता बेरोजगारी, पलायन और गरीबी से जूझ रही है.

मौके पर आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि एनडीए शासनकाल में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र मंत्री विकास की पहल हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार में विकास का रोडमैप पूरी तरह गायब हो गया है. यह सरकार आदिवासी अस्मिता, भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय पहचान के सवालों पर भी विफल रही है.

वहीं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि Jharkhand आंदोलनकारियों के साथ न्याय नहीं हो पाया है. चिन्हितिकरण का कम अधूरा है. आंदोलनकारी आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है. म्यूटेशन से लेकर प्रत्येक विभाग तक भ्रष्टाचार और वसूली चरम पर है. हर थाने, हर पोस्टिंग की कीमत तय है. अवैध कोयला व्यापार, एक्सटॉर्शन और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार मौन है.

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a Comment